सरगुजा

प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सुनीं समस्याएं
07-Sep-2021 8:04 PM
   प्रभारी मंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सुनीं समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 7 सितंबर। प्रभारी मंत्री शिव डहरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही यथा सम्भव निराकरण किया।

राजीव भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से सरकार बनी है। यह सरकार 25 साल तक बनी रहे, इसके लिए सब मतभेद भूलकर काम करना है। कार्यकर्ताओं में थोड़ी नाराजगी है, सरकार में बैठे लोग भी समझते हंै। हम उनकी शिकायत दूर करने का प्रयास कर रहे हैं, कार्यकर्ताओं को भी समझना होगा,सभी के काम होंगे। कांग्रेस ने छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को बड़ा मुकाम दिया है।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने और भूल से भी सार्वजनिक जगहों पर कांग्रेस और कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ बोलने से बचने की नसीहत दी।

शिक्षामंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह ने कहा कि सरकार के पौने तीन साल में से एक लम्बा समय कोरोना में चला गया। धीरे धीरे काम हो रहा है। किसानों की कर्जमाफी हुई। जब पड़ोस के राज्य कर्मचारियों का वेतन 30 प्रतिशत तक काट रही है हम लोगों को रोजगार दे रहे है ं। सहायक शिक्षकों, प्राध्यापकों, असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती भाजपा 15 साल में नहीं कर सकी, हमने कर दिखाया है। जनघोषणा पत्र के 36 में से 25 वादे पूरे हो चुके हैं।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा राशन दुकान संचालन पूरी तरह नहीं बदल पाने का दर्द मुझे भी है। सरकार बनने के 6 महीने बाद मैं मंत्री बन तबतक राशन दुकान संचालन का नियम बन चुका था। उन्होंने कहा कि मनभेद का लाभ अधिकारी उठा रहे है।

जो काम नहीं करना है उसके लिए उनका बहाना तैयार है फलां ने मना किया है। सरकार काम करने के लिए बनी है पिछली सरकार लोगों का चेहरा देख कर राशन कार्ड से नाम काटती थी, कांग्रेस ने हर व्यक्ति का राशनकार्ड बना दिया है।

लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, बीस सूत्रीय कार्यक्रम कियान्वयन समिति उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल,महापौर डॉ अजय तिर्की, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने भी अपने-अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने किया।इससे पूर्व ब्लाक कांग्रेस अम्बिकापुर के अध्यक्ष हेमंत सिन्हा,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्याम लाल जायसवाल, सीतापुर अध्यक्ष तिलक बेहरा,अरुण मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी,संजीव मंदिलवार, सत्येंद्र तिवारी,सतीश बारी,दीपक मिश्रा,रूही गजाला,सैय्यद अख्तर,आशीष वर्मा,इंद्रजीत सिंह धंजल,बबन सोनी,अशफाक अली ने कायकर्ताओं की भावनाओ से अवगत कराया।इस अवसर पर प्रदेश उपध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह,बलरामपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,कृपा गुप्ता, राजनाथ सिंह,बलराम यादव, मो इस्लाम,नीता विश्वकर्मा,हेमंती प्रजापति,चुनमुन तिवारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट