सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,29 अगस्त। शादी का झांसा देकर कई दिनों तक शारीरिक शोषण करने वह गर्भ ठहर जाने के बाद फरार हो जाने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने मुंगेली से आरोपी युवक को पकड़ लिया है।जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त को पिडीता की लिखीत रिर्पोट पर अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काबले व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशा निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस ने तत्काल टीम तैयार कर आरोपी मनोहर साहु निवासी बलौदी थाना मुंगेली जिला की पता तलाश हेतु रवाना किया गया।
पुलिस ने आरोपी मनोहर साहु को बलौदी ग्राम से हिरासत में लेकर कर अम्बिकापुर गांधीनगर लाया गया। बाद पूछ ताछ किया गया जो आरोपी द्वारा बताया गया की मेडिकल कालेज गंगापुर में टाईल्स का ठेका लेकर काम करा रहा था जो उसी दौरान पिडीता से जान पहचान बनाकर शादी का झासा देकर लगातार शारिरीक संबंध बनाया जिससे पिडिता गर्भवती हो गई।
गर्भवती की जानकारी होने पर आरोपी यहां से भाग गया।मामले में आरोपी मनोहर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बलौदी थाना मुगेली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय अम्बिकापुर पेश किया गया। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक अलरिक लकडा, उप निरी0 भोज गुप्ता सउनि रविन्द्र प्रताप सिंह, आर अतुल सिंह, अमरेश सिंह, समिनुल फिरदौसी, अमृत सिंह, अनिल सिंह सक्रिय रहे।


