सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 21 अगस्त। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के निर्देशन में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के प्रांगण में देश के कोने-कोने से सेवादल के लगभग 10 हजार स्वयंसेवकों की उपस्थिति में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
उल्लेखनीय है कि स्व. राजीव गांधी की जयंती सेवा दल के संगठन दिवस के रूप में मनाई गई। लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च का फ्लैग ऑफ एआईसीसी महासचिव संगठन प्रभारी सेवादल केसी वेणुगोपाल ने किया। एआईसीसी महासचिव अध्यक्ष रणजीत सिंह सुरजेवाला अनिल चौधरी, राजेश लिलोठिया ने फ्लैग ऑफ समारोह में भाग लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय से 3 कतार में मार्च की प्रारंभिक शुरुआत इंडिया गेट तिलक मार्ग आईआरटी दिल्ली गेट होते हुए सेवादल के विभिन्न प्रांतों से आए स्वयंसेवकों ने वीर भूमि समाधि स्थल पर स्वर्गीय राजीव गांधी की समाधि पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल छत्तीसगढ़ सहित जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरी के नेतृत्व में सरगुजा सेवादल के साथियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको स्मरण किया।
जिला कांग्रेस सेवादल सरगुजा के अध्यक्ष शिव प्रसाद अग्रहरी ने दस्ता नायक के रूप में प्रजातंत्र बचाओ तिरंगा मार्च का ओडिशा एवं झारखंड के सेवादल के साथियों के साथ रैली का नेतृत्व कर रहे थे। इस बीच मार्ग में गगनभेदी नारों से सेवा दल के स्वयंसेवक केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में अपना आक्रोश प्रदर्शित कर रहे थे। कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया एवं सफलता के लिए सेवा दल के प्रत्येक सदस्य सहित पदाधिकारी गणों की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस सेवा दल के महामंत्री अमित पुरी, आरिफ खान,अमर सिंह,गोलू,राजेश गुप्ता सहित अन्य स्वयंसेवकों ने प्रजातंत्र बचाओ कार्यक्रम में भाग लेकर राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनका स्मरण किया।


