सरगुजा

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सावन उत्सव का आयोजन सावन सुंदरी का खिताब ममता को
21-Aug-2021 7:48 PM
 भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सावन उत्सव का आयोजन  सावन सुंदरी का खिताब ममता को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 21 अगस्त। भाजपा महिला मोर्चा जिला सरगुजा द्वारा महामाया पहाड़ के ऊपर स्थित ऑक्सीजन पार्क में सावन उत्सव आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष, महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित सावन उत्सव में सावन सुंदरी का खिताब ममता तिवारी को, दूसरे स्थान पर आभा सिंह तथा तीसरे स्थान पर संगीता कंसारी रहीं। कार्यक्रम में सावन उत्सव पर गीत संगीत का कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल ने किया।


अन्य पोस्ट