सरगुजा

पीएम जनकल्याणकारी की टीम ने खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों का किया सम्मान
13-Aug-2021 8:43 PM
पीएम जनकल्याणकारी की टीम ने खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 13 अगस्त।प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान अन्तर्गत टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाडिय़ों द्वारा किए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर स्थानीय प्रतिभा सम्पन्न खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन बतौर खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों के सम्मान में क्रीड़ा प्रोत्साहन सम्मान समारोह का आयोजन अनुराग सिंह देव के मुख्य आतिथ्य,अम्बिकेश केसरी के विशिष्ट आतिथ्य व अभियान के संभागीय अध्यक्ष विनोद हर्ष की अध्यक्षता में विवेकानंद चौक पर पर जनता की उपस्थिति के बीच किया गया।खिलाडिय़ों व प्रशिक्षकों ने इस अवसर पर अपने अनुभव भी प्रस्तुत किये।

मुख्य अतिथि अनुराग सिंह देव ने प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान सरगुजा द्वारा आयोजित क्रीड़ा प्रोत्साहन सम्मान समारोह की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभियान द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थानीय युवा खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन का श्रेष्ठ उदाहरण है। टोक्यो ओलंपिक ने व्यक्तिगत खेल जैसे भाला फेंक, तवा फेक,गोला फेक जैसे अनेक व्यक्तिगत खेलों को स्थानीय खिलाडिय़ों के बीच अच्छा-खासा प्रोत्साहन एवं प्रेरणा देने का बड़ा काम किया है।

अम्बिकेश केसरी ने प्रशिक्षक के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कहा कि खेल की दुनिया में अर्जुन का जब भी नाम आता है तो गुरुदेव द्रोणाचार्य की भूमिका की लोग जरुर सराहना करते हैं, उसी प्रकार खिलाडिय़ों के प्रदर्शन के साथ प्रशिक्षकों की भूमिका को भी प्रशंसा मिला करती है।

अभियान के संभागीय अध्यक्ष विनोद हर्ष ने कहा कि ओलम्पिक के 126 वर्षों के इतिहास में पहली बार भारतीय दल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का नाम विश्व में गौरवान्वित किया है। भारतीय खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन से प्रेरणा प्राप्त कर स्थानीय खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने का हौसला मिलेगा।

अभियान के लोकसभा अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम की सफलता गांव के खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा की संजीवनी साबित होगी।

कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, संतोष दास, देवनाथ सिंह, विद्यानंद मिश्रा व जन्मेजय मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री द्वय अनिल तिवारी, अनिल जायसवाल व आभार प्रदर्शन अभियान के नगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल ने किया।

आयोजित कार्यक्रम में ताइक्वांडो, कुश्ती,व्हालीबाल,हांकी, तैराकी, शतरंज, साइकिलिंग, बास्केटबॉल,नेपाल, टारगेट बाल, मिनी गोल्फ, स्पीड बाल,ड्राप रोबाल, तीरंदाजी, सहित अन्य खेलों के लगभग 40 से अधिक प्रतिभावान खिलाडिय़ों व सभी खेलों के प्रशिक्षकों को अतिथियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नीलेश सिंह,विवेक दुबे, संजय बोडा प्रभात खलखो, देवनारायण यादव, दिनेश शुक्ला,निश्चल प्रताप सिंह,मंजूषा भगत, हरमिंदर सिंह टिन्नी,अभय साहू, तजिंदर बग्गा,अनुज तिवारी,गोल्डी बिहाड़े,सेतराम बड़ा,नीरज वर्मा,शैलेष सिंह, अवधेश सोनकर, सोमनाथ सिंह,सौरभ जायसवाल, जतिन परमार, शुभम पाण्डेय, दूधनाथ गोस्वामी मनोज कंसारी,संजीत सिंह,रवि सिंह, विकास वर्मा,निर्मल पाण्डेय,किंजल पाण्डेय,अतीश सिंह, दीपक सोनी, विपिन पाण्डेय,अजय पाण्डेय, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल,सत्यम सिंह, संदीप सोनी,संगीता सोनी,नीलम राजवाड़े, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट