सूरजपुर

भानु प्रताप राजवाड़े को एमडी मेडिसिन की उपाधि
14-Nov-2026 9:45 AM
भानु प्रताप राजवाड़े को एमडी मेडिसिन की उपाधि

सूरजपुर,13 नवंबर। सूरजपुर जिले के ग्राम करवां निवासी भानु प्रताप राजवाड़े ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हुए एमबीबीएस एवं एमडी मेडिसिन की उपाधि प्राप्त की है। साथ ही उन्होंने एमसीआई की प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक पूर्ण की है।

डॉ. भानु प्रताप राजवाड़े ग्राम करवां निवासी एसईसीएल कर्मी अमर साय राजवाड़े के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


अन्य पोस्ट