सूरजपुर

250 बोरी धान जब्त
19-Nov-2026 8:15 PM
 250 बोरी धान जब्त

सूरजपुर, 19 नवंबर। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतापपुर द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रतापपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सिलौटा निवासी किसान लखनराम द्वारा विक्रय हेतु लाए गए 250 बोरी (लगभग 100 क्विंटल) धान में नया एवं पुराना धान पाया गया।

इस पर प्रशासनिक टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए संपूर्ण 250 बोरी धान जब्त कर समिति प्रबंधक प्रतापपुर की सुपुर्दगी में दिया गया।


अन्य पोस्ट