सूरजपुर

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
07-Nov-2026 6:45 PM
कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 7 नवंबर। कलेक्टर रेना जमील ने दीपावली के पावन पर्व पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि प्रकाश का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर ने कहा कि दीपावली का प्रकाश प्रत्येक घर-परिवार को सकारात्मक ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और नई उपलब्धियों से आलोकित करे। उन्होंने नागरिकों से दीपावली को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने की अपील की।

कलेक्टर ने मिट्टी के पारंपरिक दीपक जलाकर स्थानीय कारीगरों एवं कुम्हारों को प्रोत्साहित करने का आग्रह आमजनों से किया ,साथ ही अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा पटाखे जलाते समय आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।


अन्य पोस्ट