सूरजपुर

कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के फिर जिला संयोजक बने डॉ. आरएस सिंह
01-Nov-2026 8:34 PM
कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के फिर जिला संयोजक बने डॉ. आरएस सिंह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर,1 नवंबर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक पद पर डॉ. आरएस सिंह एक बार फिर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके पुन: चयन से जिले के विभिन्न कर्मचारी-अधिकारी संगठनों में हर्ष का माहौल है। निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल संगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताते हुए उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जिला संयोजकों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इसी क्रम में सूरजपुर जिले की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने प्रांतीय पर्यवेक्षक ओंकार सिंह, रोहित तिवारी, जीआर चंद्रा, डॉ. नृपेंद्र सिंह एवं सत्येंद्र देवांगन जिला अस्पताल के सभागार पहुंचे।

पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में जिला संयोजक पद के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष दीपक साहू ने डॉ. आरएस सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका समर्थन संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी एवं सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष शशि भूषण दुबे ने किया। इसके बाद उपस्थित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। सर्वसम्मति बनने पर डॉ. आरएस सिंह को पुन: निर्विरोध जिला संयोजक निर्वाचित घोषित किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया में लिपिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशनर, वन एवं अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें मोहम्मद इकबाल अंसारी, आदित्य शर्मा, दयानंद चौबे, राजेश कुमार साहू, आरजीपी गुप्ता, गोपाल विश्वकर्मा, हुलेश्वर प्रसाद गुप्ता, सतीश प्रताप सिंह देव, रवि कुमार राजवाड़े, शिवकुमार, राजकुमार सिंह, एकांत कुमार जायसवाल, रमेश राजवाड़े, राकेश सेंकराज एवं मंजू सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहे।


अन्य पोस्ट