सूरजपुर

28 को सीएम आ रहे प्रेमनगर, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियां देखी
26-Oct-2026 7:56 PM
28 को सीएम आ रहे प्रेमनगर, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियां देखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को सूरजपुर जिले के नगर पंचायत प्रेमनगर में आगमन प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत  कलेक्टर रेना जमील ने सोमवार को नगर पंचायत प्रेमनगर पुष्प वाटिका के समीप कार्यक्रम स्थल पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आवागमन, हेलीपैड स्थल, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया जायेगा।जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉल लगाई जाएगी। पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया जाएगा। तीरंदाजी प्रतियोगिता, युवा संवाद आयोजन सहित दिव्यांजनों हेतु शिविर भी लगाई जाएगी

कलेक्टर श्रीमती जमील ने उपस्थित सभी अधिकारियों को  सभी तैयारियाँ निर्धारित तिथि से पूर्व समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित  ढंग से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत  सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले,अपर कलेक्टर  नयनतारा सिंह तोमर, प्रशांत कुशवाहा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बता दें कि आगामी दिनों नगर पंचायत प्रेमनगर का निकाय चुनाव होने हैं।

निकाय चुनाव से पहले सीएम का प्रवास भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने सहित निकाय क्षेत्र में  विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों की सौगात देकर निकाय वासियों का विश्वास जीतने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।


अन्य पोस्ट