सूरजपुर
अवैध खनिज परिवहन, 11 गाडिय़ां जब्त
24-Oct-2026 9:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 24 अक्टूबर। सूरजपुर जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है । आज इसी कड़ी में माइनिंग अधिकारी के नेतृत्व में अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर 11 वाहनों पर कार्यवाही की गई।
सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत खडग़वाँ क्षेत्र में 3 गिट्टी लोड हाइवा वाहनों को अवैध गिट्टी परिवहन करते जबकि राजापुर में 8 टीपर रेत लोड कर अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जब्त की गई है। जब्त वाहनों को पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा गया है।
बता दें कि 15 अक्टूबर के बाद रेत तस्करों द्वारा खुले आम बेखौफ तरीके से नदियों में वाहन उतार रेत का परिवहन किया जा रहा है। जिले से रोज सैकड़ों मिनी ट्रक रेत दूसरे जिले संभाग मुख्यालय अंबिकापुर ले जाया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे