सूरजपुर
कोण्डागांव, 19 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन शनिवार को विकासखंड विश्रामपुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष अक्षमता एवं विकृति सुधार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुष्ठ रोग से प्रभावित 10 पुराने मरीजों को शारीरिक अक्षमता और विकृति से बचाव के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।
यह स्वास्थ्य शिविर जिले की कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना के कुशल मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल के दिशा-निर्देशों में आयोजित हुआ। जिले में कुष्ठ रोग उन्मूलन के कार्यों को सघनता से देख रहे सीएमएचओ कार्यालय के एनएमए लोकेश सोनी के प्रयासों से इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सुव्यवस्थित किया गया।
शिविर के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुराग भारती ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए कुष्ठ पीडि़तों को राहत प्रदान की और उन्हें एम.सी.आर. चप्पल तथा सेल्फ केयर किट का वितरण किया। उन्होंने मरीजों को किट के उपयोग और अपनी नियमित देखभाल (सेल्फ केयर) के प्रति जागरूक भी किया ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी शारीरिक विकृति को रोका जा सके।
इस जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम के सफल आयोजन में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, सेक्टर सुपरवाइजर साहू जी और अस्पताल के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।