सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर,17 अक्टूबर। वन परिक्षेत्र रामानुजनगर अंतर्गत सर्किल प्रेमनगर के महेशपुर बीट में वन विभाग द्वारा अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ट्रक को अवैध सेमल काष्ठ के साथ जब्त गया।
16 अक्टूबर की रात्रि लगभग 09:45 बजे, वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजनगर के निर्देशन में वन परिक्षेत्र के स्टाफ द्वारा महेशपुर (चितखई) मेन रोड पर हाई स्कूल के समीप एक लाल रंग के टाटा ट्रक की जांच की गयी।
उक्त वाहन का क्रमांक सीजी 10 बीएम 5938 पर सेमल प्रजाति के 1 बड़े काष्ठ ल_े पाये गये। जिनके परिवहन के संबंध में आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण वन विभाग द्वारा उक्त काष्ठ एवं वाहन को जब्त कर वन परिक्षेत्र रामानुजनगर परिसर में लाया गया। साथ ही प्रकरण में वन अपराध से संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान संबंधित वनपरिक्षेत्र के कर्मचारी मौजूद रहे।