सूरजपुर

बांस उत्पादों को बाजार से जोडऩे पर जोर
14-Oct-2026 8:32 PM
 बांस उत्पादों को बाजार से जोडऩे पर जोर

भैयाथान, 14 अक्टूबर। सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान अंतर्गत ग्राम पंचायत सत्यनगर में क्र्ररूक्क योजना के तहत तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक ट्रेनिंग प्रोग्राम 12 से 14 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेन्द्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में ष्ठ्रङ्घ-हृक्ररुरू एवं क्र्ररूक्क योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूहों से जुड़े इच्छुक सदस्य, बांस से संबंधित कार्य करने वाले स्थानीय कारीगर, बांस आधारित व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक उद्यमी तथा बाँस उत्पादों के निर्माण एवं बिक्री से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बांस कला की विभिन्न तकनीकों, बांस से उपयोगी एवं आकर्षक उत्पाद तैयार करने, उत्पादों की डिजाइनिंग, बेहतर फिनिशिंग तथा उत्पादों में मूल्य संवर्धन की जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करने और स्थानीय एवं बाहरी बाजारों तक अपनी पहुँच बनाने के अवसरों पर भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के उपसंचालक विक्रम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय गुप्ता, सरपंच, जिला पंचायत के एनआरएलएम से दिलीप कुमार एक्का, क्र्ररूक्क से जितेन्द्र, पंचायत सचिव तथा बिहान योजना से पीआरपी फुलवती सहित संबंधित कैडर उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को बाँस से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार करने की तकनीकी जानकारी देकर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने तथा उत्पादों को व्यावसायिक रूप देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।इससे स्थानीय कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों को अपनी आजीविका मजबूत करने, नए व्यवसाय शुरू करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में मदद मिलने की उम्मीद है।


अन्य पोस्ट