सूरजपुर
डीएवी के ग्रंथपाल का निधन
05-Oct-2026 8:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 5 अक्टूबर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर में पदस्थ लाइब्रेरियन रामजी सिन्हा (55 वर्ष) का हृदयाघात से निधन हो गया। बताया गया कि रविवार को अचानक दिल का दौरा पडऩे के बाद परिजन उन्हें अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए परिजन रायपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका सोमवार को निधन हो गया।
मूलत: अंबिकापुर निवासी रामजी सिन्हा अपने पीछे दो पुत्री पत्नी समेत भरपुरा परिवार पीछे छोड़ गए हैं।उनके निधन की खबर पर डीएवी विद्यालय में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे