सूरजपुर
सूरजपुर, 3 अक्टूबर। महाराजा अग्रसेन जी की 5150वीं जयंती के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित अग्रसेन सप्ताह का शुभारंभ रविवार से अग्रोहा भवन में होगा। उद्घाटन समारोह दोपहर 1 बजे नगर के अग्रजों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। सप्ताहभर चलने वाले महोत्सव में सेवा, संस्कृति, खेल, मनोरंजन, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
श्री अग्रवाल सभा सूरजपुर की अगुवाई में आयोजित महोत्सव को लेकर अग्रवाल समाज में खासा उत्साह है। सभा अध्यक्ष अमृतलाल अग्रवाल, सचिव राजेश महलवाला, जयंती आयोजन समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महिला मंडल अध्यक्ष ममता अग्रवाल एवं नवयुवक समिति अध्यक्ष गौरीश जिंदल ने बताया कि अग्रोहा भवन आयोजन का प्रमुख केंद्र रहेगा। महोत्सव के दौरान खेलकूद, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों समेत 60 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
आयोजन में अग्र कार्निवल, आनंद मेला, फैशन शो, केबीसी, प्रतिभा सम्मान, विरासत सम्मान समारोह, अग्र ओलंपिक, एपीएल क्रिकेट, खजाने की खोज, अंताक्षरी एवं म्यूजिकल हाउजी सहित अनेक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे।