सूरजपुर

जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री
02-Oct-2026 8:21 PM
जयंती पर याद किए गए बापू और शास्त्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 2 अक्टूबर। महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक दोनों को नमन किया गया। कलेक्टर रेना जमील ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। कलेक्टर जमील ने महात्मा गांधी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सादगी को जीवन में अपनाने , गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने आचरण और दैनिक जीवन में इन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले एवं जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट