सूरजपुर
सितंबर में 11 कामगार हुए सेवानिवृत्त
01-Oct-2026 9:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 1 अक्टूबर। एसईसीएल बिश्रामपुर के विभिन्न खदानों कर्मशालाओं में पदस्थ ग्यारह अधिकारी कर्मचारी बुधवार 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त कामगारों के सम्मान में यूनिट स्तर पर विदाई समारोह का आयोजन कर सभी को विदाई दी गई।
बुधवार 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मियों में डिप्टी मैनेजर माइनिंग सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, ऑफिस सुप्रिटेंडेंट जयनंदन सर्पोट मिस्त्री बागर राम,सीनियर डाटा इंट्री ऑपरेटर चंचल पॉल,सीनियर क्लर्क वीके गुप्ता,टेंडल जमादार शिवशंकर साहू,पति राम जनरल असिस्टेंट,शोभित राम पंप ऑपरेटर,कामदेव सिंह फोरमैन इंचार्ज इलेक्ट्रिकल,सजल कुमार मित्रा कटेगरी सिक्स,रामलाल पटेल वेल्डर के नाम शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे