सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, जिला सूरजपुर की जिला स्तरीय बैठक गत दिवस आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के तृतीय वर्गीय कर्मचारी तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
संघ के पंजीयन क्रमांक 249 के संविधान में प्रदत्त नियमों एवं शक्तियों के तहत जिला अध्यक्ष मनीष दीपक साहू ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सलीम खान को जिला संरक्षक बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष के रूप में अमरनाथ चौबे, अशोक सोनवानी, रामनेवाज साहू, संतोष कुमार साहू, विजय शंकर रजवाड़े, राकेश कुमार पटेल, गोपाल विश्वकर्मा एवं अनुरंजन देव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी क्रम में महेश पैकरा एवं मयंका राजवाड़े को जिला सचिव, आदित्य शर्मा को जिला महामंत्री तथा योगेश कुमार साहू को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। रवि पैकरा, ज्योति साधना श्रीवास्तव एवं विंध्येश गुप्ता को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं रमेश कुमार, मुकेश कुमार दुबे, तिलक राम सिंह, मौसम तिर्की, माया शर्मा, गौरीशंकर नेताम एवं शहबाज अहमद को जिला संगठन सचिव बनाया गया। ओमप्रकाश साहू एवं शीतल यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
ब्लॉक स्तर पर ओडगी से टी.एन. सिंह, रामानुजनगर से कौशलेन्द्र ठाकुर, भैयाथान से कृष्णा प्रसाद पैकरा एवं प्रतापपुर से प्रतिमा सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों से कर्मचारी हित में संगठन के दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा की गई। साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी-अपनी कार्यकारिणी के विस्तार के निर्देश दिए गए।
नई जिला कार्यकारिणी के गठन से संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।