सूरजपुर
सूरजपुर,10 सितंबर। स्वामी आत्मानंद विद्यालय अंग्रेजी माध्यम प्रेमनगर में पदस्थ शिक्षिका चित्रलता सिंह ने बुधवार को अज्ञात कारणों से फांसी लगा आत्महत्या कर ली है।
बताया गया कि शिक्षिका चित्रलता सिंह रोजाना की तरह बुधवार को भी विद्यालय पहुंची थी, ड्यूटी के बाद दोपहर में वह अपने किराए के मकान जो वार्ड नंबर नौ में स्थित है चली गई थी, घर पहुंचने के बाद शाम तक वह अपने घर का दरवाजा नहीं खोली तो पास पड़ोसियों ने उसके कमरे की खिडक़ी से झांक कर देखा तो वह कमरे में रस्सी का फंदा बना लटकी थी जिसके बाद लोगों ने दरवाजा धक्का देकर खोला तो पाया कि वह मृत अवस्था में लटकी पड़ी है। जिसके बाद लोगों ने प्रेमनगर पुलिस को घटना की सूचना दी ।
पुलिस मामले में मर्ग कायम किया है। पुलिस ने मकान मालिक सुराजी लाल जायसवाल सहित स्कूल के सहकर्मियों से घटना के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया है।मृतिका चित्रलता के पिता महेंद्र प्रताप सिंह एसईसीएल बिश्रामपुर में सर्वे विभाग में पदस्थ हैं। घटना से परिजन स्तब्ध हैं। शिक्षिका ने किन कारणों और परिस्थितियों में खुदकुशी की है पुलिस मामले की जांच कर रही है।