सूरजपुर
ओवरलोड व एक्सल उठाकर चलने वाले वाहनों पर जुर्माना
10-Sep-2026 8:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 10 सितंबर। सडक़ सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने वाहन जांच अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने मानपुर चौक और छत्तीसगढ़ ढाबा के आसपास सघन वाहन जांच की।
इस दौरान ओवरलोड एवं एक्सल उठाकर चलने वाले भारी वाहनों के दस्तावेज, भार क्षमता सहित अन्य मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ ई-चालान की कार्रवाई करते हुए करीब 45 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।
अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और ओवरलोडिंग से बचने की समझाइश दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे