सूरजपुर

दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा
10-Sep-2026 4:29 PM
दिनदहाड़े बाइक सवार दो युवकों ने उड़ाया बकरा

सीसीटीवी कैमरे में कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 10 सितंबर। लखनपुर थाना क्षेत्र में बकरा-बकरी चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला नगर के साक्षरता मिनी स्टेडियम से सामने आया है, जहां बाइक सवार दो युवक दिनदहाड़े एक बकरा चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक स्टेडियम के पास पहुंचे और मौका मिलते ही वहां मौजूद बकरे को पकडक़र बाइक पर बैठाया और फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों द्वारा बकरा ले जाते हुए घटनाक्रम कैद हुआ है। चोरी हुए बकरे की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पीडि़त पशुपालक फिरोज खान ने मामले की शिकायत लखनपुर थाने में की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों के बढ़ते हौसले के कारण अब दिन के समय भी मवेशियों की निगरानी करनी पड़ रही है। पशुपालकों को आशंका है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

 घटना के बाद पशुपालकों में अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।


अन्य पोस्ट