सूरजपुर

जल, जंगल जमीन हमर पहचान, खनन के विरोध में तारा जंगल बचाओ आंदोलन की शुरुआत करेगी कांग्रेस
09-Sep-2026 9:19 PM
जल, जंगल जमीन हमर पहचान, खनन के विरोध में तारा जंगल बचाओ आंदोलन की शुरुआत करेगी कांग्रेस

सूरजपुर, 9 सितंबर। प्रेमनगर क्षेत्र में प्रस्तावित खनन को लेकर ग्रामीणों में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ग्रामीणों को एकजुट करते हुए ‘तारा जंगल बचाओ आंदोलन’ शुरू करने का ऐलान किया है।

तारा, जनार्दनपुर, कांटारोली, मेंडरा सहित सलका, चंदनगर, अभयपुर और शिवनगर पंचायतों के ग्रामीण खनन की तैयारियों से प्रभावित बताए जा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि क्षेत्र के ग्रामीण खनन नहीं, बल्कि ऐसा विकास चाहते हैं जिससे उनकी जमीन, आजीविका और प्राकृतिक संसाधन सुरक्षित रहें।

शशि सिंह ने कहा कि न जंगल उजडऩे देंगे, न जमीन छिनने देंगे। उन्होंने ग्रामीणों की आजीविका, संस्कृति, परंपराओं और आने वाली पीढिय़ों के भविष्य की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन चलाने की बात कही।

आंदोलन की रणनीति को लेकर तारा रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह, इस्माइल खान, अशोक जगते, मेहंदी यादव, अविनाश साहू, समर्थत प्रजापति, साधना सहित खनन प्रभावित क्षेत्रों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट