सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर,3 सितंबर। एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के अमेरा उपक्षेत्र में प्रबंधक मानव संसाधन हरेन्द्र तिवारी के सुपुत्र डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी ने एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दो सितंबर को आयोजित समारोह में उन्हें गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में उपाधि प्रदान की गई।
डॉ. अभिषेक ने अपनी स्कूली शिक्षा महाराष्ट्र के बल्लारपुर तथा छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर से पूरी की। कक्षा 12वीं में गणित एवं जीव विज्ञान दोनों विषयों के साथ अध्ययन करते हुए उन्होंने सीबीएसई रायपुर रीजन में द्वितीय स्थान हासिल किया था।
वर्ष 2020 में नीट में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1588 तथा जनरल कैटेगरी रैंक 976 प्राप्त कर एम्स रायपुर के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश हासिल किया और 2024 में की पढ़ाई पूरी की तथा 2025 में एम्स रायपुर में इंटर्नशिप पूर्ण की।
दीक्षांत समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
डॉ. अभिषेक की उपलब्धि पर एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के सहकर्मियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।