सूरजपुर

शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर में सिविल व इलेक्ट्रिकल ब्रांच में प्रवेश का अंतिम अवसर
02-Sep-2026 9:04 PM
शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर में सिविल व इलेक्ट्रिकल ब्रांच में प्रवेश का अंतिम अवसर

सूरजपुर, 2 सितंबर। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग की सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है।

संस्था के प्राचार्य एन. योगेश ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट  पर 3 से 6 सितंबर तक रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। 7 सितंबर को दोपहर 3 बजे मेरिट सूची जारी होगी।

मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को सीट आवंटन के लिए 8 सितंबर को सुबह 11 बजे शासकीय पॉलीटेक्निक सूरजपुर में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रवेश प्रक्रिया 8 से 9 सितंबर तक चलेगी। रिक्त सीटें रहने पर 9 सितंबर को दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट