सूरजपुर

जनदर्शन में कलेक्टर ने गौतम को दी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल
01-Sep-2026 8:57 PM
जनदर्शन में कलेक्टर ने गौतम को दी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

सूरजपुर,1 सितम्बर। कलेक्टर जनदर्शन में संजयनगर, अजबनगर निवासी बचपन से दिव्यांग गौतम सिल को कलेक्टर रेना जमील ने मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की। ट्राई साइकिल मिलने से गौतम के लिए आवागमन आसान होने के साथ आत्मनिर्भरता की राह भी सुगम हुई है।

गौतम ने आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर कलेक्टर से मुलाकात कर सहायता की मांग की थी। उनकी आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को शासन की योजना के तहत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जनदर्शन के दौरान उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल सौंपी गई।

ट्राई साइकिल मिलने पर गौतम के चेहरे पर खुशी नजर आई। उन्होंने कहा कि अब आने-जाने में काफी सुविधा होगी और वे छोटे-मोटे रोजगार से जुडक़र अपनी आजीविका बेहतर करने का प्रयास कर सकेंगे। उन्होंने सहायता के लिए सीएम  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट