सूरजपुर
राहुल पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
01-Sep-2026 8:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 1 सितम्बर। राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड के हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस ने अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च निकाला।
कांग्रेस ने एफआईआर को प्रतिशोध की राजनीति बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित जातिवादी कृत्य के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कांग्रेस ने राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और कथित घटना के दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे