सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 1 सितम्बर। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले निरीक्षक जेएस कंवर एवं उप निरीक्षक रामप्रताप साहू सोमवार 31 अगस्त को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई।
निरीक्षक जेएस कंवर ने 40 वर्ष 5 माह तथा उप निरीक्षक रामप्रताप साहू ने 35 वर्ष 10 माह तक पुलिस विभाग में सेवाएं दीं। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
एसपी पटेल ने कहा कि इतने लंबे समय तक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस सेवा करना गौरव की बात है। दोनों अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और पुलिस सेवा के दौरान आए चुनौतीपूर्ण व यादगार पलों को याद किया। समारोह में अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों ने दोनों को स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन, एसडीओपी अभिषेक पैंकरा, सीएसपी बेनार्ड कुजूर, डीएसपी महालक्ष्मी कुलदीप, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।