सूरजपुर

बारिश से मवेशी घर ढहा, 2 बैल और 4 बकरियों की मौत
31-Aug-2026 9:38 PM
बारिश से मवेशी घर ढहा, 2 बैल और 4 बकरियों की मौत

सूरजपुर,31 अगस्त। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जयनगर थाना क्षेत्र के रविंद्र नगर निवासी किसान संतु यादव का मवेशी घर अचानक ढह गया। हादसे में मलबे में दबने से दो बैल और चार बकरियों की मौत हो गई। घटना से पशुपालक किसान को आर्थिक क्षति पहुंची है।

घटना की सूचना  सरपंच एवं हल्का पटवारी को दी गई। पटवारी संतोष प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पंचनामा तैयार कर मुआवजा राशि के लिए प्रतिवेदन तैयार किया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जूगेश्वर पैकरा को भी सूचना दी गई, जिन्होंने मृत पशुओं की मेडिकल रिपोर्ट तैयार किया है।

सरपंच  ने ग्रामीणों को बारिश के मौसम को देखते हुए कच्चे मकानों की उचित देखरेख और  आमजनों को सावधान रहने की सलाह दी है।लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।


अन्य पोस्ट