सूरजपुर

दूध के दाम बढ़ाने पर पशुपालकों की बैठक में बनी सहमति
26-Aug-2026 8:33 PM
दूध के दाम बढ़ाने पर पशुपालकों की बैठक में बनी सहमति

सूरजपुर, 26 अगस्त। क्षेत्र के पशुपालकों एवं दूध विक्रेताओं की बैठक बुधवार, 26 अगस्त को गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। बैठक में पशुओं के चारे भूसा, दलिया, खल्ली-चुन्नी आदि के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए दूध के दाम बढ़ाने पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 सितंबर से डेयरी में गाय का दूध 50 रुपये और भैंस का दूध 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं घर पहुंच सेवा में गाय का दूध 60 रुपये और भैंस का दूध 70 रुपये प्रति लीटर किए जाने पर सहमति बनी।

पशुपालकों ने कहा कि निर्धारित तिथि से बढ़े हुए दाम लागू नहीं किए जाने की स्थिति में 2 सितंबर से दूध की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। बैठक में दूध विक्रेता संघ के बाबूलाल यादव, राजेश यादव, अमरेश प्रसाद, दीनानाथ यादव सहित आसपास के करीब दर्जनभर गांवों के दूध विक्रेता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट