सूरजपुर
मेमू ट्रेन की चपेट में अधेड़ की मौत
25-Aug-2026 8:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 25 अगस्त। अंबिकापुर अनूपपुर रेल पथ में सोमवार शाम अधेड़ की मेमू ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
बताया गया कि अंबिकापुर अनूपपुर मेमू गाड़ी संख्या 68758 अंबिकापुर से अनूपपुर के लिए रवाना हुई थी, तभी रात्रि करीब साढ़े नौ बजे पटरी पार करने के दौरान अतवार सिंह पिता देवसाय मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
बताया गया कि युवक शराब का आदी था और उसका घर रेल पटरी के करीब था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नशे की हालत में रेल पटरी पार कर रहा होगा, इसी दौरान वह मेमू ट्रेन की चपेट में आ गया होगा।
घटना कुमदा बस्ती ढोडगा पारा रेलवे पोल 1017/212,13 के पास की बताई गई है। बिश्रामपुर पुलिस ने शव पंचनामा पीएम उपरांत बॉडी परिजनों को सौंप दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे