सूरजपुर

आर्थिक तंगी के बावजूद विनय की प्रतिभा को मिली उड़ान, सूरत में नि:शुल्क बीटेक की पढ़ाई
22-Aug-2026 7:30 PM
आर्थिक तंगी के बावजूद विनय की प्रतिभा को मिली उड़ान, सूरत में नि:शुल्क बीटेक की पढ़ाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

प्रतापपुर, 22 अगस्त। प्रतापपुर तहसील के ग्राम सोनपुर निवासी कक्षा 12वीं के प्रतिभाशाली छात्र विनय कुमार प्रजापति का चयन ऊर्जा नूर छात्रवृत्ति कार्यक्रम-2026 के तहत हुआ है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उच्च शिक्षा हासिल करने की उसकी लगन और प्रतिभा को देखते हुए अनंत हाई-टेक एजुकेशन, खैराडीह ने उसे गुजरात के सूरत में विद्युत अभियांत्रिकी (सतत ऊर्जा) में बी.टेक. की नि:शुल्क पढ़ाई का अवसर प्रदान किया है।

संस्थान के निदेशक डॉ. सुखनंदन सिंह नेती की पहल से विनय को पढ़ाई के साथ छात्रावास, भोजन और आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्र के एक प्रतिभाशाली छात्र को मिला यह अवसर उसके परिवार के साथ-साथ पूरे सूरजपुर जिले के लिए गौरव का विषय है।

संस्थान का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ाना है, ताकि आर्थिक अभाव उनके सपनों और भविष्य की राह में बाधा न बने।

विनय अब सूरत में अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर ऊर्जा के उभरते क्षेत्र में करियर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएगा। उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी।


अन्य पोस्ट