सूरजपुर

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर सुंदरकांड पाठ
21-Aug-2026 8:37 PM
गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर सुंदरकांड पाठ

सूरजपुर, 21 अगस्त। श्रीरामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती कोयलांचल बिश्रामपुर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। बस स्टैंड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में इस अवसर पर अखंड मानस मंडल परिवार द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर  गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके साहित्य और विशेष रूप से रामचरितमानस के माध्यम से समाज को दिए गए संदेशों को महत्वपूर्ण बता आमजनों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति, मर्यादा, भक्ति और नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी रचनाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से जुड़े लोग सहित अखंड मानस मंडल परिवार के सदस्य उपस्थित थे।सुंदरकांड पाठ पश्चात् आरती प्रशाद वितरण के बाद सामूहिक जलपान का आयोजन किया गया।आयोजन में हनुमान मंदिर के पुजारी भोला महराज,अखंड मानस मंडल के अध्यक्ष गुड्डू महराज ,सुरेन्द्र तिवारी ,सुरेश सिंह चंदेल,शैलेश चौबे,आनंद चौधरी,पूर्णमासी राम,महेंद्र राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में मानस प्रेमी अखंड मानस मंडल के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट