सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 20 अगस्त। सूरजपुर पुलिस ने 88 किलो 430 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त की रात थाना प्रेमनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक सीजी 16 सीएन 7570 में अवैध गांजा परसाकेत से बचरापोड़ी, जिला कोरिया की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने रघुनाथपुर चौक के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर बोलेरो चालक वाहन लेकर बस्ती की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे ब्रम्हपुर में पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन छोडक़र बाइक से लिफ्ट लेकर भागने लगा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमरे आजम उर्फ नान्हू खान ग्राम पोड़ी (बचरा), थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया बताया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अस्पताल परिसर में छिपाकर छोड़ी गई बोलेरो को बरामद किया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 88 किलो 430 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये है।
पुलिस ने गांजा और परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।