सूरजपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 20 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर द्वारा गुरुवार को रन फॉर राजीव मैराथन का आयोजन किया गया।
अग्रसेन चौक से शुरू हुई मैराथन में बारिश के बावजूद 300 से अधिक युवाओं और धावकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। धावक कलेक्ट्रेट गेट से होते हुए वापस अग्रसेन चौक पहुंचे।
मैराथन में सूरजपुर के अलावा कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा और पेंड्रा से भी धावक शामिल हुए। विजेताओं में मनीष कुमार ने प्रथम, नीरज कुमार ने द्वितीय, असलेश राजवाड़े ने तृतीय और हिम्मत लाल ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। महिला धाविकाओं फलेश्वरी राजवाड़े और प्रज्ञा राजवाड़े को विशेष पुरस्कार दिया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष नरेश कुशवाहा अविनाश साहू एवं उनकी टीम मौजूद रही।