सूरजपुर

इंजीनियरिंग और ओएचई विभाग में खुलेगा ओवरटाइम रजिस्टर
19-Aug-2026 11:14 PM
इंजीनियरिंग और ओएचई विभाग में खुलेगा ओवरटाइम रजिस्टर

सूरजपुर, 19 अगस्त। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में इंजीनियरिंग एवं ओएचई विभाग के कर्मचारियों के ओवरटाइम (ओटी) से संबंधित रिकॉर्ड के लिए रजिस्टर खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कार्मिक विभाग ने 18 अगस्त  को संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी किया है।

पत्र में उल्लेख किया गया है  रेलवे मजदूर कांग्रेस के साथ द्वितीय पीएनएम बैठक-2026 के दौरान नए एजेंडा क्रमांक 30 पर चर्चा हुई थी। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार बिलासपुर मंडल के इंजीनियरिंग एवं ओएचई विभाग में ओटी रजिस्टर खोलने का निर्णय लिया गया है। मंडल कार्मिक विभाग ने वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) सहित संबंधित अधिकारियों से बैठक के निर्णय का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ओवरटाइम रजिस्टर जल्द से जल्द खोलने का अनुरोध किया है।

इस निर्णय से इंजीनियरिंग एवं ओएचई विभाग में कर्मचारियों द्वारा किए जाने वाले ओवरटाइम कार्य का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने और संबंधित प्रविष्टियों को दर्ज करने की प्रक्रिया को औपचारिक रूप मिलने की उम्मीद है।


अन्य पोस्ट