सूरजपुर

देवगढ़ धाम में महारुद्राभिषेक व विशाल भंडारा
18-Aug-2026 10:09 PM
देवगढ़ धाम में महारुद्राभिषेक व विशाल भंडारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 18 अगस्त। श्रावण मास के अवसर पर जमदग्नि ऋषि की तपोभूमि देवगढ़ धाम स्थित अर्धनारीश्वर शिवलिंग में लगातार तीन सावन सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना, महारुद्राभिषेक एवं सहस्त्रार्चन का आयोजन किया गया।

 राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य सुभाष गोयल एवं उनके अनुज समाजसेवी विजय गोयल द्वारा भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस, सरसों तेल एवं गंगाजल से महारुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान लाखों की संख्या में बेलपत्र, समीपत्र, पुष्प, काली तिल, जौ, मूंग दाल, अखंड अक्षत सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों से भगवान अर्धनारीश्वर का सहस्त्रार्चन किया गया। पूजा-अर्चना पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। देवगढ़ धाम में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।

सुभाष गोयल ने श्रद्धालुओं से 24 अगस्त को होने वाले आयोजन में भी बढ़-चढक़र शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने भगवान अर्धनारीश्वर के दर्शन एवं पूजन के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से देवगढ़ धाम पहुंचने की अपील की।

आयोजन को सफल बनाने में मोहन लाल अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य पवन अग्रवाल, रामेन्द्र सिंह, अंशुल गोयल, विवेक गोयल, अतुल मित्तल, पार्षद बृजेन्द्र सिंह, पार्षद दीपमाला सोनी, लखन सोनी, मोनी बाबा, श्रीराम पांडेय, सुरेश पांडेय, गौरव गोयल, शानू सिंह, नीरज गोयल सहित अन्य सक्रिय रहे।


अन्य पोस्ट