सूरजपुर

अवैध शराब संग युवक गिरफ्तार
08-Aug-2026 8:44 PM
अवैध शराब संग युवक गिरफ्तार

सूरजपुर, 8 अगस्त। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत चौकी लटोरी पुलिस ने एक युवक को 35 पाव अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब के अलावा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

लटोरी  पुलिस ने बताया कि 8 अगस्त को लटोरी पुलिस ग्राम भ्रमण एवं रोड पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम द्वारिकानगर की ओर से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर आ रहा है।

सूचना पर लटोरी पुलिस ने बाजार चौक के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी  तभी कुछ देर बाद मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम रामकुमार पिता शिवबालक, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम तुलसी बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 180 एमएल की 35 नग अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल कीमत करीब 5,250 रुपये बताई गई है, बरामद हुई। शराब के संबंध में दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह शराब दुकान से अंग्रेजी शराब खरीदकर उसे फुटकर बिक्री के लिए ले जा रहा था।

पुलिस ने शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध , धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट