सूरजपुर

वशिष्ठ ओझा नपं बिश्रामपुर के नए सीएमओ
02-Aug-2026 8:59 PM
वशिष्ठ ओझा नपं बिश्रामपुर के नए सीएमओ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 2 अगस्त। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग रायपुर द्वारा जारी आदेश में कई नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश में शिवपुर चरचा में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ ओझा को नगर पंचायत बिश्रामपुर का नया मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि नगर पंचायत बिश्रामपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार तिवारी के 30 जुलाई को सेवानिवृत्ति उपरांत यहां पर उक्त पद रिक्त हो गया था।


अन्य पोस्ट