सूरजपुर
स्कूली बच्चों की फुटबॉल स्पर्धा 15 तक
02-Aug-2026 8:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बिश्रामपुर, 2 अगस्त। जिला फुटबॉल संघ, सूरजपुर के तत्वावधान में स्कूली विद्यार्थियों में फुटबॉल प्रतिभा को निखारने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘न्यू टैलेंट फुटबॉल प्रोत्साहन कप’ का आयोजन 2 से 15 अगस्त तक एकता स्टेडियम, एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र में किया जाएगा।
जिला फुटबॉल संघ की ओर से राजेश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
जिला फुटबॉल संघ ने क्षेत्र के सभी विद्यालयों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता को सफल बनाने तथा खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे