सूरजपुर

सिपाही सेवा से बर्खास्त
31-Jul-2026 8:57 PM
 सिपाही सेवा से बर्खास्त

सूरजपुर, 31 जुलाई। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने 129 दिनों तक बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले आरक्षक अमरदीप विश्वकर्मा को विभागीय जांच में आरोप सिद्ध होने पर सेवा से पृथक कर दिया है। आरक्षक 25 जून 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक बिना सूचना अनुपस्थित रहा था। जांच में उसका पक्ष सुनने के बाद आरोप सही पाए गए।

 


अन्य पोस्ट