सूरजपुर

सडक़-पुल जर्जर, युवा कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम
27-Jul-2026 10:58 PM
सडक़-पुल जर्जर, युवा कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम

15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन

सूरजपुर,27 जुलाई। संजयनगर-बनारस मार्ग की जर्जर सडक़ और राजापुर-कैलाशपुर के बीच बेलसोता नाला पर क्षतिग्रस्त पुल की समस्या को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एनएच-43 पर सांकेतिक चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने सडक़ मरम्मत और पुल निर्माण की मांग की। मौके पर पहुंची एसडीएम शिवानी जायसवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने 15 दिनों के भीतर सडक़ मरम्मत एवं बेलसोता नाला पर वैकल्पिक आवागमन की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि समय पर मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट