सूरजपुर

कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका
22-Jul-2026 9:49 PM
कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 22 जुलाई। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित मारपीट और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय सूरजपुर में कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस विरोध-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए छात्र आंदोलन पर बल प्रयोग और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया।

जिला कांग्रेस महामंत्री संजय डोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुराने रेस्ट हाउस से रैली की शक्ल में निकले। कार्यकर्ता नारे लगाते हुए अग्रसेन चौक पहुंचे। यहां पुलिस बल की मौजूदगी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चकमा देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ  प्रदर्शन किया

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता संजय डोसी ,नरेंद्र जैन,संजू श्रीवास्तव, संजय सोनी ,वेदप्रकाश मिश्रा, केबी सिंह, परमेश्वर राजवाड़े, अंशुल गोयल,आशीष यादव, संजीत सिंह, लखनलाल कुर्रे, राजकुमार रवि, विक्की समद्दार, मेही साहू, बिहारी कुलदीप, लिली राजवाड़े, समीर सिंह, कवलबिहारी सिंह, रोहन राजवाड़े, शांतनू डोशी, मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट