सूरजपुर

नाबालिग से रेप, दो दोषियों को उम्र कैद
22-Jul-2026 9:33 PM
नाबालिग से रेप, दो दोषियों को उम्र कैद

सूरजपुर, 22 जुलाई। बिश्रामपुर थाना क्षेत्र से जुड़े नाबालिग से रेप के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष पॉक्सो न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय) आनंद प्रकाश वारियाल ने मंगलवार को यह निर्णय दिया।

मामला मार्च-अप्रैल 2025 का है। पीडि़ता की मां की शिकायत पर विश्रामपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धाराओं 4 और 6 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। विवेचना पूरी कर पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई। न्यायालय ने कहा कि बच्चों के विरुद्ध यौन अपराध गंभीर सामाजिक अपराध हैं और ऐसे मामलों में कानून के तहत कठोर दंड सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा और गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने की अपील भी की गई।


अन्य पोस्ट