सूरजपुर

नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक को किया निलंबित
10-Jul-2026 11:17 PM
नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक को किया निलंबित

सूरजपुर, 10 जुलाई। नशे की हालत में स्कूल पहुंचे प्राथमिक शाला शिक्षक को निलंबित किया गया।

सूरजपुर जिले के प्राथमिक शाला खोरखोरी पारा सालही विकासखंड रामानुजनगर के प्रधान पाठक हरिनंदन सिंह गत 8 जुलाई को शराब का सेवन किए हालत में स्कूल पहुंचने ग्रामीणों के समक्ष गाली गलौज कर अभद्र व्यवहार करने जमीन में लेट कर तमाशा करने मामले की वायरल वीडियो के बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेकर इसकी जांच कराई।

जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी लता बेक ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रधान पाठक हरिनंदन सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए विभागीय जांच संस्थित की गई है।


अन्य पोस्ट