सूरजपुर

जरही-प्रतापपुर के एल्डरमैनों ने ली शपथ, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते रहीं मौजूद
10-Jul-2026 11:12 PM
जरही-प्रतापपुर के एल्डरमैनों ने ली शपथ, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते रहीं मौजूद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जरही/प्रतापपुर, 10 जुलाई। नगर पंचायत जरही एवं प्रतापपुर के मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को प्रतापपुर के मंगल भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रतापपुर विधानसभा की लोकप्रिय विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते की अध्यक्षता एवं विशेष उपस्थिति में आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

समारोह में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं प्रशासक नगर पंचायत ललिता भगत ने मनोनीत एल्डरमैनों को प्रतापपुर से क्रमश: श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, बिजेन्द्र कुमार कश्यप, बसराम बघेल, जरही से अरुण कुमार सिंह, दीपक रजक, डॉ रंजन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए विधायक श्रीमती पोर्ते ने कहा कि नगर पंचायतों का विकास जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना से ही संभव है। उन्होंने नवमनोनीत एल्डरमैनों से अपेक्षा की कि वे नगर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का समापन विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन राकेश मोहन मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जरही मुकेश सिंह, प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतापपुर मानती सिंह, उपाध्यक्ष अजीत शरण सिंह,  पार्षद प्रतापपुर से श्रीमती नीलम देवी , सीता पैकरा, विजय नायक, नवीन नाविक,सौरभ मानिक, लालमैन पैकरा,  सियाराम, क्रड्डद्वद्मह्वद्वड्डह्म्, नम्रता महंत, श्रीमती सुमन जायसवाल, तुलसी सिंह,  पावनसाय, नगर पंचायत अध्यक्ष जरही पूरन राजवाड़े, वाड्रफनगर नगर पंचायत अध्यक्ष मानसिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुखमनियाँ आयाम, प्रतापपुर मंडल महामंत्री अवधेश पांडेय, दीपक मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि विश्वजीत सोनी मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा, आशीष दुबे, दिलीप श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, प्रतीक जायसवाल, विकास तिवारी , कौशल राजवाड़े,सहित जरही एवं प्रतापपुर के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने नवमनोनीत एल्डरमैनों को बधाई देते हुए उनसे जनहित और नगर विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।


अन्य पोस्ट