सूरजपुर

रुक्मिणी पाल को पीएचडी की उपाधि
08-Jul-2026 9:18 PM
रुक्मिणी पाल को पीएचडी की उपाधि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 8 जुलाई। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा (अंबिकापुर) ने कोयलांचल बिश्रामपुर निवासी रुक्मिणी पाल को भारत की विभीषिका और हिन्दी उपन्यास (स्त्री जीवन के विशेष संदर्भ में) विषय पर शोध कार्य पूर्ण करने पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। इस उपलब्धि के साथ ही वे अब डॉ. रुक्मिणी पाल के नाम से जानी जाएंगी।

डॉ. रुक्मिणी पाल ने अपना शोध कार्य शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय नागपुर के प्राचार्य डॉ. रामकिंकर पांडेय के निर्देशन में पूरा किया। अपने शोध में उन्होंने हिन्दी उपन्यासों में भारत की विभीषिका के चित्रण का विशेष रूप से स्त्री जीवन के संदर्भ में गहन अध्ययन और विश्लेषण प्रस्तुत किया है।

साहित्य के इस गंभीर एवं संवेदनशील विषय पर किया गया उनका शोध नारी जीवन के संघर्ष, पीड़ा, अनुभव और सामाजिक यथार्थ को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से बिश्रामपुर सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

डॉ. रुक्मिणी पाल को पीएचडी की उपाधि मिलने पर परिजनों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों और शोधार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है।


अन्य पोस्ट