सूरजपुर

एकता वृक्ष अभियान: एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया पौधरोपण
03-Jul-2026 9:51 PM
एकता वृक्ष अभियान: एसएसपी ने पुलिस लाइन में किया पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 3 जुलाई। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला स्तरीय एकता वृक्ष अभियान के तहत पुलिस लाइन सूरजपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान  एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने फलदार पौधा लगाकर देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण असंतुलन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है, जिससे आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

कार्यक्रम में एसडीओपी अभिषेक पैंकरा, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट