सूरजपुर
संजय कुमार शिंदे महाप्रबंधक के पद पर पदोन्नत
30-Jun-2026 8:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 30 जून। कोल इंडिया प्रबंधन ने विभिन्न अनुषंगी कंपनियों में पदस्थ मानव संसाधन संवर्ग के चौदह अधिकारियों को महाप्रबंधक मानव संसाधन के पद पर पदोन्नति दी है। एसईसीएल से पदोन्नति पाने वाले इकलौते अधिकारी संजय कुमार पी. शिंदे हैं, जो वर्तमान में बिश्रामपुर क्षेत्र में मुख्य प्रबंधक मानव संसाधन के पद पर पदस्थ हैं।
पदोन्नति के बाद उन्होंने महाप्रबंधक मानव संसाधन ई एट की पात्रता हासिल की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे