सूरजपुर

अकीदत के साथ मना मोहर्रम, निकला जुलूस
27-Jun-2026 9:57 PM
अकीदत के साथ मना मोहर्रम, निकला जुलूस

अखाड़ों ने दिखाए पारंपरिक करतब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता-

बिश्रामपुर, 27 जून। नगर में मोहर्रम का पर्व अकीदत और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया। हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में विभिन्न मोहल्लों से ताजिये निकाले गए तथा मातमी जुलूस का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने मातम कर इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया।

जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक युद्ध कलाओं और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नगर की पांच मोहर्रम कमेटियों ने जुलूस में भाग लिया। सभी ताजिये अंबेडकर चौक में एकत्रित होने के बाद नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां जुलूस का समापन किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की सतर्कता और सभी समुदायों के सहयोग से मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में सदर सलीम खान, सेक्रेटरी एजाज अहमद, जिम्मी, जलालुद्दीन उस्मानिया, पप्पू कुरैशी तथा नौजवान कमेटी के जुल्फी, सानू, इमरान, शाहबाज, परवेज, तबरेज सहित मोहर्रम कमेटी के अयान कुरैशी, आमीन, दानिश, शीनू, शाहरुख, मोइन, अकबर सतपता एवं जयनगर कमेटी के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।


अन्य पोस्ट